रांची| प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि घुसपैठ के नाम पर भाजपा बुनियादी मुद्दों से मुंह चुरा रही है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर अपनी पीठ खुद थपथपाने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश की सीमाओं से हो रही घुसपैठ पर वह गृह मंत्री पर आरोप नहीं लगाते। वहीं, गैर भाजपा शासित राज्यों को दोषी बताते हैं। गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश की सीमाएं दूसरे देशों से लगती हैं। जहां से घुसपैठ होता है, लेकिन उन्हें यह नहीं दिखता।


