घूसखोर पंडित’ के खिलाफ ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन:प्रदर्शनकारी बोले- ब्राह्मण समाज देशभर में उग्र आंदोलन करेगा, नेटफ्लिक्स से फिल्म हटाई जाए

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के खिलाफ श्रीगंगानगर में ब्राह्मण समाज संयुक्त संघर्ष समिति ने विरोध-प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट के बाहर ब्राह्मण समाज के लोगों ने जमकर नारेबाजी की और फिल्म को बैन करने की मांग की। संयोजक सतीश शर्मा ने कहा- ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ का टीजर जारी हुआ है। भारतीय न्याय संहिता के अनुसार घूसखोरी एक दंडनीय अपराध है। फिल्म के टाइटल के माध्यम से ब्राह्मण जाति का नकारात्मक चित्रण किया जा रहा है। यह सामाजिक वैमनस्यता फैलाने का आपराधिक कृत्य है। उन्होंने मांग की कि फिल्म का टाइटल बदलवाया जाए और रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड के माध्यम से ब्राह्मण समाज को अपमानित करने वाले सभी डायलॉग, दृश्य हटा दिए जाएं। पारस सारस्वत ने कहा- पूरे देश में ब्राह्मण समाज चेत चुका है। फिल्मी भांडों ने ओटीटी पर ब्राह्मण समाज को ‘घूसखोर पंडित’ नाम देकर कलंकित किया है, जिससे समाज में भारी आक्रोश है। हम चेतावनी देते हैं कि यदि टाइटल नहीं बदला गया तो ब्राह्मण समाज एकजुट होकर देशभर में उग्र आंदोलन करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *