डौंडी| वनांचल ग्राम घोटिया में सर्व समाज समन्वय समिति के तत्वावधान में 5 से 7 फरवरी तक तीन दिवसीय संगीतमय मानस महोत्सव एवं सामुदायिक भवन लोकार्पण समारोह रखा गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष भोज कुमार साहू ने बताया कि 5 फरवरी को शाम 6 बजे से नव ज्योति महिला मानस परिवार घोटिया प्रस्तुति देगी। 6 फरवरी को वंदना बालिका मानस परिवार आमापारा बालोद, वसुंधरा मानस परिवार आमाकोनी बागबाहरा, जय मां परमेश्वरी बालिका मानस परिवार कोटेरा लोहारा, नूतन मानस परिवार टोकरो अभनपुर, तृतीय दिवस प्रेम संस्कार मानस परिवार, दरगाह नगरी, जय मां बगदेवी महिला मानस परिवार, साल्हेभाट छुही, छत्तीसगढ़ खजुराहो भोरमदेव मानस परिवार कवर्धा, ममतामयी महिला मानस परिवार अरोद मेघा, मगरलोड की प्रस्तुति होगी।


