मंडावर| क्षेत्र के चंगेरी गांव में बुधवार को केवाईसी एवं वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। वित्तीय साक्षरता केंद्र प्रबंधक राहुल प्रजापत, सुनील चौरसिया, रामलखन मीणा, एजाज अहमद अंसारी उपस्थित रहे। शिविर में प्रतिभागी प्रत्येक व्यक्ति के खाते की केवाईसी की गई। कैंप में जनसुरक्षा योजनाओं की जानकारी भी दी गई।


