चंडीगढ़ का आज का तापमान:सुबह घनी धुंध से आवाजाही प्रभावित, विजिबिलिटी हुई कम

चंडीगढ़ में आज सुबह घनी धुंध के साथ कोहरा देखा गया है। यहां का तापमान 7 डिग्री नोट किया गया जो कि कल के मुकाबले में एक डिग्री और गिरा है। यहां पर 11.1 किमी की रफतार से तेज हवाओं से भी मौसम और ठंडा हो गया है। सूर्योदय का समय 7.21 और सूर्यास्त का समय 5.45 सांय होगा। पिछले 24 घंटों के तापमान की औसत में भी आज चंडीगढ़ का औसत अधिकतम 21.7 डिग्री है जो की कल के मुकाबले एक डिग्री कम है जो कि 22.5 था। मौसम के पूर्वानुमान में आज बादल छाए रहने और गरज के साथ बरस की भी आशंका है। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री की औसत का अनुमान है। मौसम में ठंड और धुंध से सड़कों पर आवाजाही कम रही है और जरूरत के हिसाब से ही लोग सड़कों पर निकल रहे हैंं। विजिबिलिटी कम होने से वाहनों की रफतार भी थमी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *