चंडीगढ़ की मोबाइल मार्केट में चोरी करने वाला गिरफ्तार:रेकी करके ₹10 लाख कैश चुराए, एक-एक कर लॉकर तोड़ते दिखा, मोबाइल भी ले गया

चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में स्थित सबसे बड़ी मोबाइल मार्केट में शोरूम से चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहाली के गांव तोगा के रहने वाले सूरज के रूप में हुई है। अभी तक की पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अकेले की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने अकेले चोर ने 10 लाख रुपए के मोबाइल चोरी कर लिए। मार्केट में उसने शोरूम के भीतर बनी कई दुकानों खंगाली। अंदर रखे कई महंगे मोबाइल चोरी कर लिए। इसके बाद दुकानों के लॉकर तोड़कर नकदी भी चुरा ली। घरवालों को करवाई शॉपिंग आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उसने पहले सेक्टर 22 दुकानों की रेकी की थी उसके बाद मौका देखकर वीरवार सुबह तडके वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपी ने जितने पैसे मोबाइल शॉप्स में चारी कर उठाए थे उनमें से कुछ की उसने अपने घरवालों को शॉपिंग करवा दी। अभी पुलिस को उसके पास से कुल 10 लाख जो दुकान का मालिक बता रहा उनकी बरामदगी नहीं हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा… एक ही शोरूम में बनी है दुकानें चोरी की घटना चंडीगढ़ के सेक्टर-22 की मोबाइल मार्केट में हुई। गुरुवार तड़के फेस पर मास्क लगाकर एक व्यक्ति मार्केट में घुस गया। इसके बाद उसने एक-एक कर दुकानों से चोरी की। सेक्टर-22 पुलिस चौकी और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचकर जांच की। दुकान के मालिक महेश ने बताया कि शोरूम में बनी करीब 6 दुकानें बनी हुई हैं। वहीं सेक्टर 22 मोबाइल मार्केट में करीब 10 शोरूम हैं। जिनमें मोबाइल की शॉप है। हर एक शोरूम के अंदर करीब 8 से 10 दुकानें बनी हुई हैं। इनमें मोबाइल खरीद-बेचने के साथ रिपेयरिंग का काम भी होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *