चंडीगढ़ के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बने जतिंदरपाल:पहले भी रह चुके हैं प्रदेशाध्यक्ष, मुख्यालय में हुआ नियुक्ति कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक चुनावों के तहत चंडीगढ़ अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के लिए नामांकन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इस प्रक्रिया को गुरूवार को भाजपा के चंडीगढ़ मुख्यालय में संपन्न किया गया। यहां एक बड़े कार्यक्रम के आयोजन में चयनित प्रदेशाध्यक्ष जतिंदरपाल मल्होत्रा का नाम घोषित किया गया। बीजेपी के चुनाव अधिकारी के रूप में जम्मू-कश्मीर से वरिष्ठ भाजपा विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नरिंदर सिंह रैना ने कार्य संभाला। रैना पंजाब के प्रदेश सह-प्रभारी भी हैं । गुरुवार को भाजपा ्के चंडीगढ़ मुख्यालय में बहुत ही हर्फोल्लास के साथ औऱ् ढ़ोल नगाड़ों के बीच जतिंदरपाल मल्होत्रा का नाम चंडीगढ़ बीजेपी के प्रदेशाध्क्ष औपचारिक रूप से घोषित किया गया उन्हें स्टेज पर चुनाव अधिकारी रैना ने नियुक्ति पत्र सौंपा और इसके बाद दविंदर सिंह बाबला ने उन्हें हार पहना कर स्वागत किया। कौन हैं जतिंदरपाल मल्होत्रा एक कारोबारी के अलावा जतिंदरपाल मल्होत्रा जहां संघ के प्रमुख सदस्य हैं इससे पहले भी वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। पिछली बार की टर्म पूरी नहीं हुई थी तो उन्हें दोबारा मौका मिलना संभव था। इसलिए उन्होंने इस पद के लिए दोबारा अपना नामांकन दिया और अकेले इनका नामांकन इस पद पर आने से उन्हें बिना किसी विरोध के प्रदेशाघ्यक्ष चुन लिया गया। इसके अलावा इनके संजय टंडन से बेहद करीबी रिश्ते रहे हैं। जिनका फायदा इन्हें इस बार के इलेकश्न में भी मिला। आने वाले मेयर चुनावों में क्या होंगी इनके लिए चुनौतियां इसी जनवरी महीने की 24 तारीश को चंडीगढ़ मेयर के चुनाव भी आ रहे हैं। इसमें भाजपा के लिए चुनौतियां तो कईं हैं, लेकिन इनसे उन्हें टक्कर लेने के लिए आगे आना होगा। पिछली बार के चुनावों में हुए तनाव के बाद, इस बार के चुनावों को सुचारू ढंग से निभा पाना। इसके अलावा उन्हें साांसद की एक वोट से भी हाथ धोना पड चुका है तो एक एक वोट की अहमियत इन्हें समढनी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *