चंडीगढ़ जा रहे शिक्षकों पर पानी की बौछारें मारीं:सीमा पर रोक दिया टीचरों को, सीएम हाउस जाने का लिया था फैसला

मोहाली में पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के बाहर अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे शिक्षकों ने सीएम आवास की तरफ जाने की कोशिश की। लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर ही रोक दिया। इस दौरान पानी की बौछारें भी मारी गईं, जिस वजह से शिक्षक आगे नहीं बढ़ पाए। उनका कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। जब नहीं रुक तो पानी की बौछारे की जानकारी के मुताबिक, शिक्षकों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं थी। हालांकि पुलिस को सूचना थी कि वे चंडीगढ़ की तरफ कूच करेंगे। अचानक उन्होंने चंडीगढ़ की ओर कूच कर दिया। इस दौरान मोहाली पुलिस की टीमों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन ये लोग किसी की भी सुनने को तैयार नहीं थे। किसी तरह वे चंडीगढ़ सीमा तक पहुंच गए। जैसे ही वे बैरिकेड तक पहुंचे, चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें पीछे हटने को कहा, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने पानी की बौछारें चलाकर उन्हें हटाया। इस दौरान कुछ लोग बैरिकेड पर भी चढ़ गए।

कई लोग घायल तक हुए इस दौरान कई महिला टीचर घायल भी गई। इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस द्वारा पानी की जब बौछारे गई तो उसके बाद मोहाली पुलिस के जवान भी आए गए। हालांकि बाद में चंडीगढ़ पुलिस के जवान बैरिकेडउ पार कर मोहाली की साइड आए। उन्होंने महिला शिक्षको समझाने की कोशिश की। हम आपको परेशान नहीं कर रहे है। चंडीगढ़ में प्रदर्शन करते हुए जाने की अनुमति नहीं है। अगर आप कानून हाथ में लेते हो तो हमें केस दर्ज करने पड़ेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *