चंडीगढ़ जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:परिसर को खाली कराया, एरिया चारों तरफ से सील, ई-मेल मिला

चंडीगढ़ के सेक्टर-43 में स्थित जिला कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया। मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ-साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पहुंच गईं। पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर को चारों तरफ से सील कर दिया है। एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर कड़ी नाकाबंदी की गई है और आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है। कोर्ट परिसर के अंदर तलाशी अभियान जारी है। ईमेल के जरिए दी धमकी जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। फिलहाल बम स्क्वॉड की टीम पूरे परिसर की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *