चंडीगढ़ डिस्ट्रिक कोर्ट में 2 दिन वकीलों की हडताल:एक्शन प्लान और डिफेंस काउंसिल का विरोध, काम, सम्मान और स्वतंत्रता पर असर

चंडीगढ़ बार एसोसिएशन (डीबीए) ने 5 और 6 फरवरी 2026 को दो दिन की हड़ताल करने का फैसला लिया है। इन दो दिनों में अदालतों में कोई कामकाज नहीं होगा। यह फैसला डीबीए की कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा के बाद सभी सदस्यों ने एक राय से हड़ताल का निर्णय किया।
डीबीए ने चंडीगढ़ के सभी वकीलों से अपील की है कि वे हड़ताल में शामिल हों और अदालतों में काम न करें, ताकि यह विरोध पूरी तरह सफल हो सके। बार एसोसिएशन ने साफ किया है कि यह हड़ताल अपनी मांगों को लेकर सामूहिक विरोध के तौर पर की जा रही है। वहीं एसोसिएशन के सेक्रेटरी अमिश शर्मा और ट्रेजरर उज्जवल भसीन ने बताया कि उन्होने दो मांगे रखी है। जब तक ये पूरी नहीं होती उनकी और से ये लडाई जारी रहेगी और इनकी वजह से उन्हे काफी परेशानी आ रही है। बार एसोसिएशन का कहना है कि इन फैसलों से वकीलों के काम, सम्मान और स्वतंत्रता पर बुरा असर पड़ेगा। जानिए किन बातों के विरोध में हड़ताल जिला अदालतों के लिए बनाए गए नए एक्शन प्लान लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) सिस्टम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *