चंडीगढ़ नगर निगम हाउस की बैठक शुरू हो गई है। इस दौरान मेयर सौरभ जोशी ने आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पार्षद मुनव्वर पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आपने तो सरकार ही हिला दी। कांग्रेस पार्टी को पहले नंबर का विपक्ष बना दिया। वहीं कांग्रेस पार्षद प्रेम लता ने नगर निगम हाउस की बैठक में जमकर हंगामा किया। वह इस बात से नाराज थीं कि उनकी नेम प्लेट आम आदमी पार्टी की ओर क्यों रखी गई, जबकि वह पार्टी छोड़ चुकी हैं। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कुछ महिला पार्षदों पर टिप्पणी भी की, जिसके बाद माहौल गरमा गया। हंगामे के बाद प्रेम लता सदन से बाहर चली गईं। अब पढ़िए बैठक के लाइव अपडेट्स… जानिए नगर निगम सदन बैठक में आज क्या होगा खास सप्लीमेंट्री एजेंडा में तीन अहम प्रस्ताव बैठक के सप्लीमेंट्री एजेंडा में तीन अहम प्रस्ताव भी शामिल किए गए हैं। इनमें ठोस कचरा प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) 2026 उपनियम लागू करने, शहर के 39 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों पर एलईडी विज्ञापनों की ई-नीलामी और 75 विज्ञापन स्थलों (16 यूनिपोल व 59 विज्ञापन पैनल) की ई-नीलामी का प्रस्ताव शामिल है। इन प्रस्तावों के माध्यम से नगर निगम राजस्व बढ़ाने की योजना बना रहा है।


