चंडीगढ़ निगम कर्मचारी बोले-इंस्पेक्टर हर महीने 6 लाख वसूलते:वीडियो जारी किया, बाद में कहा-वीडियो झूठा, कमिश्नर ने अधिकारियों की बैठक बुलाई

चंडीगढ़ नगर निगम के इंफोर्समेंट विंग के कर्मचारी विकास का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह निगम के इंस्पेक्टरों पर आरोप लगा रहा है कि वे हर महीने उससे 6 लाख रुपए इकट्ठा कर लेते हैं, फिर भी उसे परेशान किया जाता है। इसे लेकर नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने आज सभी अधिकारियों की बैठक बुलाई है। वहीं, विकास ने सुबह एक और वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने कहा कि रात को नशे की हालत में बनाया गया वीडियो झूठ था और उनसे कोई पैसा नहीं लिया जाता। अब जांच का विषय है कि यह दूसरा वीडियो किसकी गाड़ी में और किसने बनाया। विकास ने इसमें दो मोबाइल नंबर भी बताए, जो वर्तमान में स्विच ऑफ हैं। विकास नगर निगम के इंफोर्समेंट विंग का कर्मचारी है और सेक्टर 25 में रहता है। सुनिए वीडियो में क्या आरोप लगाए विकास ने.. तीनों को फोन किया मगर नहीं मिला रिप्लाई
कर्मचारी विकास के आरोपों को लेकर वीडियो में जिन दो इंस्पेक्टर और एक सुपरिंटेंडेंट का नाम लिया गया था, उन सभी से मामले पर फिलहाल कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *