चंडीगढ़-पंचकूला स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा युवक, VIDEO:खींचकर बाहर निकाला, डिपार्चर टाइम से पहले ही चला दी रेल, लोको पायलट पर FIR

चंडीगढ़-पंचकूला रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट ने डिपार्चर टाइम (चलने का समय) से पहले ट्रेन चला दी। जिससे ट्रेन में चढ़ रही कई सवारियां नीचे गिर गई। एक यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में फंस गया। आसपास खड़े लोगों ने उसे खींचकर बाहर निकाला। वहीं एक व्यक्ति भी नीचे गिर गए, जिन्हें बचाने के लिए उनकी बेटी ट्रेन से कूद गई। उनके पैर में चोट आई है। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि इस घटना में ट्रेन में मौजूद टीईटी को भी चोटें आई हैं। उनका टैबलेट तक टूट गया। अब इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें यात्री अचानक ट्रेन चलने से नीचे गिर गया। वहीं, मामले में अब लोको पायलट GRP ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो देखकर मामले की जांच की जा रही है। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला… 2 पॉइंट में पढ़िए ट्रेन में सवार यात्री क्या बोले… लोको पायलट पर मामला दर्ज, जांच शुरू
चंडीगढ़ जीआरपी के डीएसपी राजेश ने बताया कि यात्री सुरेंद्र भारद्वाज की शिकायत पर लोको पायलट के खिलाफ धारा 109, 125, 198, 199, 281, 3(5) बीएनएस 154 रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही ट्रेन में सवार यात्रियों से भी पूछताछ की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *