चंडीगढ़ पुलिस द्वारा DGP बैडमिंटन कप में पुरुषों ने बाजी मारी और 32 मेडल जीते, जबकि महिलाओं ने 12 मेडल हासिल किए। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में चंडीगढ़ पुलिस के विभिन्न यूनिटों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मैच के दौरान कई बार तो लग रहा था कि चंडीगढ़ पुलिस में पुरुष बाजी हार रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहले शुरुआत में जहां उनका हौसला कम था, वहीं मैच शुरू होने के कुछ देर बाद ही उनमें जोश भर गया और बाजी पलटते हुए मैच जीत गए। सभी खिलाड़ियों को मैच जीतने के बाद मेडल दिए गए और उन्हें चंडीगढ़ पुलिस के एसपी हेडक्वार्टर मनजीत श्योराण द्वारा प्रदान किया गया। एसपी मनजीत ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस में जोश की कोई कमी नहीं है। महिला खिलाड़ी भी किसी से कम नहीं हैं, खेल में भी और अपराधियों को पकड़ने में भी चंडीगढ़ पुलिस किसी से पीछे नहीं है। जानिए खेल में किसका क्या स्थान रहा… महिला सिंगल वर्ग: महिला सिंगल मुकाबले में महिला कांस्टेबल मोनिका ने शानदार खेल दिखाकर पहला स्थान हासिल किया। महिला कांस्टेबल पूजा कुमारी को दूसरा स्थान मिला। वहीं ASI निक्की और महिला कांस्टेबल मोनिका को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। महिला डबल्स वर्ग: महिला डबल्स मुकाबले में ASI निक्की और महिला कांस्टेबल पूजा की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर महिला कांस्टेबल मोनिका और महिला कांस्टेबल मोनिका की जोड़ी रही। वहीं तीसरे स्थान पर ASI इंदरप्रीत और महिला हेड कांस्टेबल अनु की जोड़ी रही। महिला लीग मुकाबले: महिला लीग मुकाबले में महिला कांस्टेबल मोनिका और महिला कांस्टेबल मोनिका घोष की जोड़ी ने विजेता का खिताब जीता। पुरुष अंडर-45 सिंगल वर्ग: पुरुष अंडर-45 सिंगल मुकाबलों में कांस्टेबल मनजीत ने पहला स्थान प्राप्त किया। हेड कांस्टेबल परदीप दूसरे स्थान पर रहे। कांस्टेबल आशीष और कांस्टेबल नवीन तीसरे स्थान पर रहे। पुरुष अंडर-45 डबल्स वर्ग: इस वर्ग में कांस्टेबल आशीष और कांस्टेबल नवीन की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। कांस्टेबल कुलदीप और कांस्टेबल अमनदीप दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर हेड कांस्टेबल परदीप और कांस्टेबल मनजीत, साथ ही हेड कांस्टेबल अशरफ और हेड कांस्टेबल परवीन की जोड़ियां एक साथ रहीं। पुरुष अंडर-55 सिंगल वर्ग: पुरुष अंडर-55 सिंगल मुकाबले में ASI पवन ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं ASI सरवन को दूसरा स्थान मिला। पुरुष अंडर-55 डबल्स वर्ग: इस वर्ग में ASI मुकेश और ASI पवन की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। ASI हेमंत और ASI सरवन को दूसरा स्थान मिला। तीसरे स्थान पर ASI खुशी राम और ASI मुकेश की जोड़ी रही। पुरुष 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग: 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में INSP लखवीर सिंह और INSP मलकीत सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। INSP करमचंद और ASI मोहिंदर को दूसरा स्थान मिला। तीसरे स्थान पर INSP दयाराम और INSP सुखदीप के साथ-साथ INSP संजीव और ASI करमजीत की जोड़ी एक साथ रहीं। DGP कप ओपन वर्ग: ओपन श्रेणी में ASI मुकेश और ASI हेमंत की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए पहला स्थान हासिल किया। INSP करमचंद और ASI सरवन सिंह को दूसरा स्थान मिला।


