चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर वॉल्वो बस पलटी:40 यात्री थे सवार; एसपी बोलीं- ड्राइवर ने अचानक नियंत्रण खोया

हिमाचल प्रदेश के मंडी में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह 4 बजे बिंद्रबनी के पास डंपिंग साइट के नजदीक एक वॉल्वो बस पलट गई। बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। मंडी के एसपी साक्षी वर्मा के अनुसार, बस चंडीगढ़ से कुल्लू की ओर जा रही थी। बिंद्रबनी के पास ड्राइवर का बस से नियंत्रण खो गया। इसके बाद बस सड़क पर पलट गई। यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को तत्काल जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मौके पर मौजूद है। यातायात को एक तरफा चलाया जा रहा है। सदर थाना मंडी में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *