चंडीगढ़ में आज CM भगवंत मान बांटेंगे नियुक्ति पत्र:966 युवाओं को दी जाएगी नौकरी, सरकार का दावा-हमने अब तक 50 हजार नौकरियां दी

पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान आज चंडीगढ़ में 966 युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने कहा- ये नौकरियां मिशन रोजगार के तहत दी जाएंगी। दोपहर 1 बजे म्युनिसिपल भवन चंडीगढ़ में ये कार्यक्रम रखा गया है। बता दे कि बीते दिनों पंजाब सरकार ने 13 फरवरी को चार महीने बाद कैबिनेट मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग में सरकार ने बड़ा फैसला लिया था कि विभिन्न विभागों में तीन हजार पदों पर भर्ती कर युवाओं को नौकरी दी जाएगी। इनमें 2000 पीटीआई टीचर भर्ती होंगे, जबकि सेहत विभाग में 822 पदों पर भर्ती होंगी। एनआरआई के मसलों को पहल के आधार पर हल करने के लिए 6 नई कोर्ट स्थापित की जाएगी। यह जानकारी पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने प्रेस कांफ्रेंस में दी थी। छठें वेतन कमीशन का एरियर विभिन्न चरणों में दिया जाएगा। इसके लिए 14000 करोड़ रुपए के बकाया जारी करने को सहमति दी है। इससे तीन लाख मुलाजिमों व तीन लाख पेंशनरों को फायदा होगा। इन पदों पर सरकार द्वारा की जाएगी भर्ती बीते दिनों पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा था कि पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन 24 व 25 फरवरी को बुलाया है। जिसमें पेंडिंग बिल व अन्य बिल पास किए जाएंगे। उन्होंने कहा पंजाब के अंदर जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से अब तक सरकार युवाओं को रोजगार देने की तरफ से बढ़ रही है। अब तक 50 हजार से पद भर चुके हैं। जिससे युवाओं को रोजगार मिल रहा है। इसी कड़ी में, नए पद क्रिएट जा है। गवर्नर आफिस में तीन पद, पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी में 22 पद, युवक सेवाएं विभाग तीन पद सृजित किए हैं। पंजाब में स्पोर्ट्स विभाग में स्पेशल 13 डॉक्टर भरने जा रहे हैं, जो कि स्पोर्ट्स इंज्युरी से जुड़ा काम देखेंगे। आबकारी व कर विभाग विभाग में 52 ड्राइवर पद भरेंगे। सेहत विभाग में 822 पद भरने जा रहे हैं। इन पदों में लैब टैक्निशियन 119 पद, स्टाफ नर्स 311, मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर 112 पद, मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर मेल 270 पद भरे जा रहे हैं। दो हजार टीचर पीटीआई भर्ती होगी। मेडिकल व शिक्षा खोज क्षेत्र में स्पेशलिस्ट रेसिडेंट डॉक्टर के 97 पद भरने जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *