चंडीगढ़ में कार से लाश मिली:पिछली सीट पर लुढका हुआ था; राहगीरों ने पुलिस बुलाई, फोरेंसिक टीम जांच कर रही

चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित मोटर मार्केट में शुक्रवार को एक खड़ी कार के अंदर एक व्यक्ति की डेडबॉडी मिली। कार में शव देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से सबूत जुटाए और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, जिस कार में लाश मिली है, वह गाड़ी ठीक करवाने के लिए मोटर मार्केट में आई हुई थी और काफी समय से दुकान के बाहर खड़ी थी। मृतक के पास से शराब की एक बोतल भी बरामद हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 स्थित अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। घटना की जानकारी मिलते ही मोटर मार्केट में लोगों की भीड़ जमा हो गई थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान संतलाल के रूप में हुई है। उसकी उम्र 35 साल बताई गई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। संतलाल मनीमाजरा मोटर मार्केट में काफी समय से मैकेनिक का काम कर रहा था और लंबे समय से अपने घर नहीं गया था। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *