चंडीगढ़ में किरयाना स्टोर में चोरी:सीसीटीवी में पूरी घटना कैद, एक शख्स तोड़ रहा ताला, 15 दिनों में तीसरी चोरी

चंडीगढ़ सेक्टर-47 में चोरियों की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सिर्फ 15 दिनों में तीसरी बार चोरी हुई है, जिससे सेक्टर के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों में दहशत और नाराजगी का माहौल है। लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। एरिया में पहली चोरी 23 नवंबर को हुई थी। इसके बाद 3 दिसंबर को फिर चोरी हुई। अब 8 दिसंबर की रात चोरों ने एक बार फिर सेक्टर-47 के किरयाना स्टोर को निशाना बना डाला। चोरों ने स्टोर के शटर का ताला तोड़कर करीब 10 हजार रुपए का सामान चोरी कर लिया। टूटा ताला देख पुलिस को बताया सुबह जब दुकानदार राजीव दुकान खोलने आया तो उसने देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू की। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात पूरी तरह कैद हो गई है। फुटेज में चोरों की गतिविधियां और उनकी आवाजाही साफ दिखाई दे रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसीटीवी से आरोपियों की तलाश सीसीटीवी में जो आरोपी का चेहरा दिखाई दे रहा है उसके जरिए पुलिस आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश कर रही है साथ ही आसपास के कैमरे भी पुलिस जांच कर रही है ताकि पता चल सके कि आरोपी कैसे आया था। सीसीटीवी में दो शख्स दिखाई दे रहे है जिसमें एक शख्स तो ताला तोड़ रहा है और दूसरा दीवार के पीछे खड़ा होकर देख रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *