चंडीगढ़ में गिरफ्तार 20 साल का ग्रेजुएशन स्टूडेंट:दोस्तों में धौंस जमाने के लिए रखा था तमंचा, चढ़ा पुलिस के हत्थे

चंडीगढ़ में दोस्तों में धौंस जमाना और रौब के लिए देसी कट्टा रखना एक नौजवान युवक को भारी पड़ गया। पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि मनीमाजरा का रहने वाला सुनील अपने पास देसी कट्टा (तमंचा) रखता है। इसी के आधार पर पुलिस ने दबिश दे उसे गिरफ्तार कर उससे तमंचा बरामद कर उसे जेल भेज दिया है। ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर मनिंदर का कहना है कि युवक सुनील s/o छोटू राम जिसकी उम्र 20 साल है और वह ग्रेजुएशन सेकेंड ईयर में पढ़ता है। इसे दोस्तों में रौब जमाने का बहुत शौक था। इसका पुराना कोई क्रिमिनल रिकार्ड सामने नहीं आया है। लेकिन इसके कुछ अपराधी दोस्त, जिनसे इसकी बहुत ज्यादा बातचीत थी, को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। यह उनसे मिलने जेल भी जाता था। इससे पुलिस का शक और गहराता गया। और प्राप्त पुख्ता जानकारी के बाद उन्होंने इसे किशनपुरा- मनीमाजरा रोड से गिरफ्तार कर लिया। इस पर पुलिस थाना आईटी पार्क में सेक्शन 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर नंबर 10 के तहत मामला रजिस्टर कर लिया है। पुलिस ने यह भी कहा है कि वह किसी और अपराध में संलिप्त न हो इस बात की अभी जांच चल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *