चंडीगढ़ में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी:CCTV में नजर आए 3 आरोपी, पहले उठाकर बाइक लेकर जा रहे , फिर तोड़ा लॉक

चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा इलाके में वाहन चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देर रात घर के बाहर खड़ी एक स्पलेंडर बाइक को तीन युवकों ने चोरी कर लिया। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ दिख रहा है कि आरोपी बेखौफ होकर करीब 3 से 4 मिनट तक बाइक का हैंडल लॉक तोड़ते रहे और फिर बाइक को पैदल ही लेकर मौके से फरार हो गए। घटना रात करीब 1 बजे की है। पीड़ित राजन कुमार पीजीआई में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता है। वारदात के समय वह और उसका परिवार घर के अंदर सो रहा था। घर के बाहर दर्जनों मोटरसाइकिलें खड़ी थीं, लेकिन चोरों ने खास तौर पर स्पलेंडर बाइक को ही निशाना बनाया। बैग और टोपी में दिखे 3 आरोपी सीसीटीवी फुटेज में 3 आरोपी दिखाई दे रहे हैं। दो आरोपियों के कंधे पर बैग टंगे हुए हैं, जबकि एक आरोपी ने सिर पर गोल टोपी पहन रखी है। पहले तीनों आरोपी बाइक के पास रुके और हैंडल लॉक तोड़ने की कोशिश करते रहे। करीब तीन मिनट बाद दो आरोपी वहां से चले गए, जबकि कुछ देर बाद तीसरा युवक बाइक को पैदल ही लेकर निकल गया। पीड़ित के मुताबिक, उसने करीब दो साल पहले ही यह बाइक नई खरीदी थी। बाइक चोरी की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है। 11 महीनों में 885 दोपहिया वाहन चोरी शहर में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले 11 महीनों में चंडीगढ़ से कुल 885 दोपहिया वाहन चोरी हुए हैं। इनमें 595 बाइक और 290 एक्टिवा शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक चोरी हुए वाहनों में 16 बुलेट, 150 स्पलेंडर, 140 होंडा बाइक, 97 एक्टिवा, 96 स्कूटी, 97 स्कूटर, 145 साइकिल और 140 अन्य दोपहिया वाहन शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *