चंडीगढ़ में पंजाब BJP ने ‘जनता की विधानसभा’ लगाई:पंजाब सरकार की निंदा का प्रस्ताव लाया, कार्यकारी अध्यक्ष बोले- AAP सदन का दुरुपयोग कर रही

पंजाब में बाढ़ के मुद्दे पर सरकार के स्पेशल सेशन के बीच भाजपा ने सोमवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में अपनी खुद की विधानसभा लगाई। इसे ‘जनता की विधानसभा’ नाम दिया गया और चरणजीत सिंह अटवाल को स्पीकर बनाया गया। भाजपा नेताओं के अनुसार, यह कार्यक्रम जनता के साथ हो रहे धोखे, ज्यादतियों, नुकसान, बाढ़ के कारण, CAG रिपोर्ट और पैसों के हिसाब-किताब पर तथ्यों के साथ चर्चा करने के लिए हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुआ। इसके बाद बाढ़ में मारे लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट खड़े होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। फिर विधानसभा सदन की तरह कार्यवाही शुरू करते हुए इसमें पंजाब सरकार की निंदा का प्रस्ताव लाया गया। इसमें पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) सदन का दुरुपयोग कर रही है। वहीं, स्पीकर बने चरणजीत अटवाल ने कहा कि पंजाब में जो बाढ़ आई है, उसकी वजह नहरों की समय पर रिपेयरिंग न होना है। यह AAP की जिम्मेदारी थी। सीनियर नेता तरुण चुग ने कहा कि AAP सरकार ने बाढ़ रोकने के लिए क्या-क्या किया, इसका हिसाब देना चाहिए। इसकी CBI जांच भी होनी चाहिए। कार्यक्रम के 3 PHOTOS… कार्यक्रम में नेताओं ने क्या-क्या कहा… कार्यक्रम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *