चंडीगढ़ में बच्चों की लड़ाई में घर पर पथराव, VIDEO:मामला सुलझाने आए परिजन खुद भिड़े, बाहर खड़ी स्कूटी तोड़ी; 7-8 लोगों ने अटैक किया

चंडीगढ़ के सेक्टर 52 में बच्चों के बीच खेल-खेल में हुई मामूली कहासुनी बुधवार देर रात हिंसक झगड़े में बदल गई। एक पक्ष के कई लोग दूसरे पक्ष के बच्चे के घर पहुंच गए और जमकर पत्थरबाजी की। हमले में घर के बाहर खड़ी स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दरअसल, बच्चे बीती शाम क्रिकेट मैच खेल रहे थे। तभी दो बच्चे अपनी बैटिंग को लेकर लड़ाई करने लगे। इस बीच कुछ बच्चों में हाथापाई हुई तो परिजन लड़ाई छुड़वाने पहुंच गए। इसके बाद परिजन मामला सुलझाते-सुलझाते खुद भिड़ पड़े। एक पक्ष इतना हिंसक हो गया कि 7-8 लोगों के साथ दूसरे बच्चे के घर पर पत्थरबाजी करने लगा। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब सिलसिलेवार रूप में पढ़ें पूरा मामला… खेल के दौरान हुआ बच्चों का झगड़ा सेक्टर 61 चौकी पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 52 निवासी रोशन ने बताया कि उनका बच्चा मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। यह बात जब दूसरे पक्ष के परिजनों तक पहुंची, तो मामला शांत होने के बजाय और बिगड़ गया। स्कूटी को किया क्षतिग्रस्त देर रात दूसरे पक्ष के परिजन अपने 7 से 8 साथियों के साथ रोशन के घर के बाहर पहुंचे और पत्थरबाजी शुरू कर दी। पहले घर को निशाना बनाया गया और इसके बाद बाहर खड़ी स्कूटी पर पत्थर मारे गए, जिससे स्कूटी को भारी नुकसान पहुंचा। CCTV में कैद हुए आरोपी यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि 7 से 8 युवक हाथों में पत्थर लेकर आते हैं, पहले घर पर पथराव करते हैं और फिर एक्टिवा को नुकसान पहुंचाने के बाद मौके से फरार हो जाते हैं। सीसीटीवी में सभी के चेहरे स्पष्ट नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो गालियां भी निकाल रहे थे। पुलिस बोली- लोगों की पहचान हुई, छापेमारी जारी सेक्टर 61 के चौकी इंचार्ज परमिंदर सिंह ने कहा कि मामले में पत्थर मारने वाले लोगों की पहचान कर छापेमारी की जा रही है। जल्द सभी को हिरासत में ले लिया जाएगा। शाम के समय छोटे बच्चों की क्रिकेट खेलते हुए किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई और इस दौरान हाथापाई भी शुरू हो गई। जिसके बाद दूसरे बच्चे ने घर पर जाकर अपने माता-पिता को बताया और पिता अपने दोस्तों को लेकर दूसरे बच्चे के घर पर जा पहुंचा और पत्थर बाजी करने लगे इसमें किसी को चोट नहीं लगी है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *