चंडीगढ़ में बीजेपी पार्षद की भाभी गिरफ्तार:मोहाली पुलिस पकड़कर ले गई; BJP नेता बोले- राजनीतिक दबाव में हो रही कार्रवाई

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमा गया है। वार्ड नंबर-4 की बीजेपी पार्षद सुमन देवी की भाभी को मोहाली पुलिस ने चंडीगढ़ से अरेस्ट कर लिया। इस कार्रवाई के बाद चंडीगढ़ की राजनीति में गरमा गई और बीजेपी ने इसे सरेआम गुंडागर्दी करार दिया। जानकारी के मुताबिक सुमन देवी कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थीं। उनकी भाभी की गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही बीजेपी के चंडीगढ़ अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा समेत कई भाजपा पार्षद मनीमाजरा पुलिस स्टेशन के बाहर पहुंच गए और पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं का आरोप है कि राजनीतिक दबाव में कार्रवाई की जा रही है। रविवार तड़के मोहाली पुलिस पहुंची चंडीगढ़ रविवार सुबह तड़के सुहाना थाना, मोहाली की पुलिस टीम चंडीगढ़ के आईटी पार्क पहुंची। पुलिस ने पहले आईटी पार्क पुलिस स्टेशन में मामले को लेकर पूरी जानकारी दी। इसके बाद बीजेपी पार्षद सुमन देवी की भाभी को अरेस्ट कर अपने साथ मोहाली ले गई। भाजपा नेताओं का कहना है कि मेयर चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने और दबाव बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। पार्टी ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया और कहा कि वह इस मुद्दे को लेकर चुप नहीं बैठेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *