चंडीगढ़ में महिला समेत 3 से 42 लाख ठगे:ऑनलाइन वर्क और क्रिप्टो में कराया निवेश; आरंभ में मुनाफा दिखा कर फंसाया

चंडीगढ़ में साइबर ठगों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। ताजा मामलों में 3 अलग-अलग शिकायतकर्ताओं से ऑनलाइन पार्ट टाइम नौकरी, क्रिप्टो ट्रेडिंग और शेयर इन्वेस्टमेंट के नाम पर करीब 42 लाख रुपए की ठगी की गई है। तीनों मामलों में टेलीग्राम और वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए झांसा देकर लोगों को पहले थोड़ा मुनाफा दिखाया गया और फिर लाखों रुपए की ठगी कर ली गई। चंडीगढ़ साइबर सेल ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नौकरी का झांसा देकर महिला से ठगे 10.99 लाख सेक्टर-11 बी निवासी स्निग्धा रेड्डी (31 वर्ष) ने शिकायत में बताया कि वॉट्सऐप पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और ऑनलाइन पार्ट टाइम वीडियो जॉब की पेशकश की। इसके बाद उसे टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया जहां कुछ छोटे टास्क कर पैसे कमाने का झांसा दिया गया। शुरुआत में कुछ रकम जैसे 1300 और 20,000 भेजी भी गई, जिसके स्क्रीनशॉट रेड्डी को मिले। भरोसा बनते ही रेड्डी ने अपने SBI और HDFC बैंक खातों से कुल 10.99 लाख ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने बाद में कहा कि उनका खाता ब्लॉक हो गया है और अन ब्लॉक करने के लिए और पैसे चाहिए। क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 20.88 लाख ठगे मनीमाजरा निवासी विकास शर्मा से टेलीग्राम चैनल और फर्जी क्रिप्टो ट्रेडिंग वेबसाइट के जरिए ठगी की गई। विकास को 4 सितंबर 2024 को एक अज्ञात वॉट्सऐप नंबर से पार्ट-टाइम सर्वे के काम की पेशकश मिली थी। वह झांसे में आकर जुड़ गया। ठगों ने टेलीग्राम चैनल के जरिए निवेश करवाना शुरू किया और शुरू में मुनाफा दिखाकर विश्वास दिलाया। तीन महीनों में विकास ने ₹20,88,455 ट्रांसफर कर दिए। जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की, तो बहाने बनाए जाने लगे।पुलिस के मुताबिक आरोपी कई टेलीग्राम आईडी और फर्जी ट्रेडिंग पोर्टल चलाते थे। यहां तक कि फर्जी आधार कार्ड बनाकर वैध दिखाने का प्रयास भी करते थे। शेयर मुनाफे का झांसा देकर 10.99 लाख ठगे सेक्टर-15 निवासी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें एक वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया, जिसका नाम ‘जीओजीत’ बताया गया। इस ग्रुप में जुड़े लोगों ने राजेश को कहा कि शेयर ट्रेडिंग में पैसा लगाकर बड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है। शुरुआत में थोड़ा मुनाफा दिखाकर भरोसा जीता और फिर 10,99,520 ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। लेकिन जैसे ही पैसे की मांग की, उन्हें ब्लॉक कर दिया गया। अब राजेश ने साइबर सेल में शिकायत दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *