चंडीगढ़ में मिले IED से थाने पर होना था हमला:जांच में खुलासा, एक और गिरफ्तार; आतंकी हैप्पी पासिया ने रची साजिश

चंडीगढ़ बरामद में बरामद IED से थाने को उड़ाने की साजिश रची जा रही थी। ये साजिश आतंकी हैप्पी पासिया, मन्नू अगवाह और बिल्ला 420 रच रहे थे। इसका खुलासा पुलिस जांच में हुआ है। इसके बाद पंजाब और चंडीगढ़ के थानों को अपने स्तर पर अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए है। वहीं, क्राइम द्वारा गिरफ्तार किए गए आतंकी हैप्पी पासिया गैंग के आरोपी जॉबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला और सुमनदीप उर्फ सिम्मा की गिरफ्तारी के बाद इनके तीसरे साथी आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ हैरी को एक पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अगले आदेश का था इंतजार पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पैसों के लिए काम करते थे। इन्हें मैसेज आता था कि IED, पिस्टल या अन्य सामान कहां से उठाना है, ये वहां से उठा लेते थे। ऐसे ही इन्हें कहा गया था कि एक पुलिस स्टेशन को उड़ाना है। हालाकि अभी यह खुलासा नहीं हो पाया है कि चंडीगढ़ या पंजाब के कौन से थाने को उड़ाने की साजिश रची जा रही थी। थाने में धमाके से पहले ही पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। जिसके चलते चंडीगढ़ पुलिस भी अब इसे हल्के में नहीं ले रही है। उसी के चलते सभी पुलिस स्टेशनों को अपने स्तर पर अलर्ट रहने के लिए बोल दिया गया है। सेक्टर-39 से आरडीएक्स के साथ आरोपी गिरफ्तार चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना के आधार पर 8 मई को गांव मलोया की ओर से आ रहे दो संदिग्धों को सेक्टर-39 जीरी मंडी के पास से पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान जॉबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला निवासी हरदोह पुतली, अमृतसर और सुमनदीप उर्फ सिम्मा निवासी गांव चाहला कलां, गुरदासपुर के रूप में हुई है। जॉबनजीत सिंह कई आतंकी वारदातों में वांछित है, जिसमें किला लाल सिंह थाने पर आरपीजी हमला, शराब ठेके और ज्वेलरी शॉप पर फायरिंग शामिल हैं। सुमनदीप के खिलाफ NDPS एक्ट और फायरिंग और चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों से 2 पिस्तौल (32 और 30 बोर), 9 जिंदा कारतूस, एक आईईडी, 2 सर्किट, 2 बैटरी यूनिट और एक रिमोट कंट्रोल बरामद किया है। मामला एसपी जसबीर और डीएसपी धीरज की निगरानी में क्राइम ब्रांच ने संभाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *