चंडीगढ़ में मीटिंग .मांगों पर नहीं हुआ फैसला, 20 से सिविल में ओपीडी बंद

जालंधर| सिविल अस्पताल में पीसीएमएस एसोसिएशन के डाक्टरों ने मांगों को लेकर मीटिंग की। वहीं चंडीगढ़ में भी एसोसिएशन की वित्त मंत्री हरपाल चीमा, गृह मंत्री बलबीर सिंह, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और पीसीएमएस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के बीच मीटिंग हुई। इसमें सरकार ने समय बढ़ाने की बात रखी, लेकिन डाक्टर्स तैयार नहीं हुए। इसलिए डाक्टरों ने 20 जनवरी से ओपीडी बंद करने का फैसला नहीं बदला है। वैसे दस जनवरी को चंडीगढ़ में फिर मीटिंग होगी। सितंबर में पीसीएमएस एसोसिएशन के डाक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की थी। इसमें डाक्टरों ने सुरक्षा और पदोन्नती की मांग रखी थी। ऐसे में सिविल अस्पताल में डाक्टरों ने ओपीडी बंद रखी थी। 4 महीने बाद भी डाक्टरों की मांगों को पूरा नहीं किया है। मंगलवार को सिविल अस्पताल में डाक्टरों ने मीटिंग की। इसमें डाक्टरों ने कहा िक चंडीगढ़ की मीटिंग में मांगों को लेकर कोई फैसला नहीं हो सका है। अब दस जनवरी को फिर से मीटिंग होगी। इसलिए 20 जनवरी से अस्पताल में ओपीडी बंद रहेगी। इस संबंध में एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी डॉ. गौरव सेठी ने कहा कि सरकार ने मांगों के लिए समय मांगा है। इसके लिए पीसीएमएस एसोसिएशन तैयार नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *