चंडीगढ़ में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला:फोन कर दी जान से मारने की धमकी, कहा- मौका मिलते ही मारेंगे

चंडीगढ़ के मौलीजागरां इलाके में एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। रास्ते में घेरकर की गई इस मारपीट में युवक के सिर और बाजू पर गहरी चोटें आई हैं। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसकी फुटेज पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सौंप दी है। घायल की पहचान धर्मेंद्र उर्फ मिड्ढा के रूप में हुई है। मामले की शिकायत मौलीजागरां थाना पुलिस को दी गई है। मौलीजागरां निवासी उदयवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले इलाके का ही एक युवक चाकू लेकर उसके घर पहुंचा था। उस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई थी और आरोपी ने उसे थप्पड़ मारे थे, जबकि उसकी पत्नी ने आरोपी को चप्पल मारी थी। इसी बात को लेकर आरोपी तभी से रंजिश पालकर बैठा था। रास्ता में रोककर पीटा उदयवीर ने बताया कि आरोपी पंजाब के मंडी गढ़शंकर में काम करता है और ज्यादातर वहीं रहता है। उसके साथ एक युवक काम करता है, जिसका नाम धर्मेंद्र उर्फ मिड्ढा है, जो मौलीजागरां में रहता है। मिड्ढा रात के समय मौलीजागरां मंडी से सामान लेकर लौट रहा था, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे युवकों ने उसे घेर लिया। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने मिड्ढा को रास्ते में रोककर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। कुछ युवकों के हाथों में तेजधार हथियार थे, जिनसे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए गए। मारपीट की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फोन करके दी धमकी उदयवीर ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद उसके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें धमकी दी गई कि मिड्ढा तो बच गया, लेकिन अब नहीं बचेगा। जो भी तेरा साथ देगा, उसका भी यही अंजाम होगा। आगे बोला कि जिसकी भी तुमने मदद लेनी है ले लो। मौका मिलते ही जरूर मारेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *