चंडीगढ़ में रात को खोले सुखना के फ्लड गेट:तेज बारिश से बढ़ा जलस्तर, घटकर 1162.20 फुट हुआ, घग्गर नदीं में छोड़ा पानी

चंडीगढ़ में शुक्रवार शाम को हुई तेज बारिश के बाद पूरे शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई और उसी के चलते सुखना लेक का जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। इसके बाद रात को ही सुखना लेक के फ्लड गेट खोले गए और जब जलस्तर घटकर 1,162.20 फीट पहुंच गया तो सुखना लेक के फ्लड गेट बंद किए गए। इसे करीब 6 इंच ऊंचा उठाकर अतिरिक्त पानी को सुखना चो के रास्ते घग्गर नदी में छोड़ा गया। जैसे ही जलस्तर घटकर 1,162.20 फीट हुआ, गेट बंद कर दिया गया। जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी रखने के लिए झील के रेगुलेटर पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही, सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के जिला प्रशासन से समन्वय के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। अगले 3 दिनों का चंडीगढ़ मौसम शनिवार, 9 अगस्त: अधिकतर बादल छाए रहेंगे, अधिकतम तापमान करीब 32°C और न्यूनतम 26°C। रविवार, 10 अगस्त: बादल के साथ कुछ जगह गरज-चमक और बारिश की संभावना, अधिकतम 31°C, न्यूनतम 26°C। सोमवार, 11 अगस्त: कई इलाकों में भारी बारिश के आसार, अधिकतम 32°C, न्यूनतम 27°C।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *