चंडीगढ़ में सुबह धुंध दोपहर को धूप:हल्की सी बूंदाबांदी से गिरा तापमान, सुबह का तापमान 9 डिग्री

चंडीगढ में बुधवार देर रात को हल्की सी बारिश से तापमान गिरा। गुरुवार को सुबह का बादल छाए हुए हैं और तापमान 9 डिग्री और दोपहर को अनुमानित धूप खिलेगी। हवाएं 9 किमी की रफतार नोट की गई है। लोग ठंड में सैर करते हुए दिखाई दिए लेकिन ज्यादा आवाजाही पर अभी भी लगाम। चंडीगढ़ का मौसम आज कल के मुकाबले ठंडा रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान दोपहर को 20 डिग्री तक जा सकता है। शुक्रवार को भी धुंध और घने कोहरे के आसार हैं। जबकि शनिवार 18 तारीख को बारिश का भी अलर्ट है। बुधवार को हवा में नमीं 68 प्रतिशत नोट की गई थी जबकि सुबह 8.30 पर हवा में नमीं 96 प्रतिशत नोट की गई है। चंडीगढ़ में सुबह कोहरे के साथ आवाजाही में भारी गिरावट है। लोग सुबह बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। तेज हवाएं भी आवाजाही में बाधा बन रही हैं। सड़कें ओंस की बूंदों और हल्की सी बरसात से गीली हैं। स्कूलों के समय बदलने के कारण सुबह स्कूली बच्चे भी सड़क पर नहीं दिखाई पड़ रहे। चंडीगढ़ में ठंड के चलते कईं प्राइवेट स्कूलों का समय सुबह 9.30 से दोपहर 2.30 बजे तक किया गया है। इससे बच्चों को थोड़ी राहत मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *