चंडीगढ़ में सुबह से तेज बारिश:अगले दो दिनों के लिए चेतावनी जारी, सुखना लेक का जलस्तर खतरे के करीब

चंडीगढ़ में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है, जबकि पिछले कई दिनों से शहर में रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। सुखना लेक का जलस्तर खतरे के निशान से एक फुट नीचे है, जिस कारण वहां अलर्ट जारी किया गया है और पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे और कुछ समय धूप भी निकली, शाम को मौसम बदला और कुछ सेक्टरों में हल्की बारिश हुई, हालांकि कई हिस्सों में बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के मुताबिक नमी अधिक होने की वजह से लोकल बादल बन रहे हैं, जिससे सिर्फ कुछ इलाकों में ही बारिश दर्ज की जा रही है। रविवार रात 8:30 बजे तक केवल 0.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद सुखना लेक का जलस्तर अभी खतरे के निशान से करीब एक फुट नीचे है। यदि आगामी दिनों में तेज बारिश होती है, तो लेक का जलस्तर और बढ़ सकता है। तापमान और नमी का स्तर रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। हवा में नमी की मात्रा 81 फीसदी रही। आने वाले दिनों में मौसम का हाल मंगलवार: घने बादल रहेंगे, अच्छी बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान: 30°C और न्यूनतम तापमान: 24°C रहने की संभावना है। बुधवार: बादल छाए रहेंगे, बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान: 30°C और न्यूनतम तापमान: 25°C रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *