चंडीगढ़ में 2 गुटों में पत्थरबाजी, घर-कारों के शीशे टूटे:इलाके में दहशत, लोग घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर भागे; कई घायल

चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा में दो गुटों के बीच तनाव बढ़ते-बढ़ते अचानक पत्थरबाजी में बदल गया। कुछ ही पलों में पूरा इलाका दहशत में आ गया। लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे। कई दुकानदारों ने तेजी से शटर गिरा दिए और आसपास के लोगों ने दरवाजे खिड़कियां बंद कर लीं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दो गुटों के बीच किसी पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लोग इकट्ठा होने लगे और बात इतनी बढ़ गई कि एक गुट ने पत्थर उठाकर फेंकना शुरू कर दिया। जवाब में दूसरे गुट ने भी पत्थर चलाने शुरू कर दिए। लगभग 10–15 मिनट तक इलाके में जोरदार पत्थरबाजी होती रही। लाइव वीडियो में पत्थरबाजी होती दिखी घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें सड़क के दोनों ओर से लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। वीडियो में लोग भागते दिखते हैं और पीछे से लगातार आवाजें सुनाई देती हैं। कई घरों और वाहनों के शीशे टूटने की भी जानकारी सामने आई है। कुछ लोग घायल, पत्थर बिखरे मिले सूत्रों के अनुसार, झड़प में दोनों पक्षों के कुछ लोगों को चोटें लगी हैं। कई घायल खुद ही अस्पताल चले गए जबकि कुछ लोगों को पड़ोसियों ने प्राथमिक इलाज दिया। घटना के बाद सड़क पर टूटी ईंटें, पत्थर और कांच के टुकड़े बिखरे मिले। मलोया पुलिस मौके पर पहुंची, भारी पुलिस बल तैनात पत्थरबाजी की सूचना मिलते ही थाना मलोया की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शुरुआत में पुलिस को गुटों को समझाने में काफी दिक्कतें आईं, मगर बाद में अतिरिक्त फोर्स बुलाकर स्थिति को काबू में किया गया। इसके बाद पुलिस को यहां फ्लैग मार्च निकालना पड़ा है। स्थिति नियंत्रण में, दोनों पक्षों से बयान ले रहेः पुलिस पुलिस ने फिलहाल दोनों गुटों के प्रमुख लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस जांच कर रही है कि झगड़े की वजह पुरानी रंजिश थी, किसी व्यक्तिगत विवाद से मामला बढ़ा या कोई और उकसावा था। थाना मलोया प्रभारी ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और पूरे इलाके में पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। इलाके में तनाव कायम, लोग डरे-सहमे रविवार सुबह भी इलाके में तनाव का माहौल बना रहा। कई परिवार देर रात तक जागते रहे और बच्चे डरे हुए थे। लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *