चंडीगढ़ में मानसून की विदाई 20 सितंबर के आसपास होने की उम्मीद है। सोमवार को धूप निकलने से उमस बढ़ गई थी और मंगलवार को भी आसमान में धूप रही। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 से 36 घंटों में हवाओं की दिशा बदलने से हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन तेज बारिश की संभावना नहीं है। दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद मॉनसून धीरे-धीरे कमजोर होगा। दिन का तापमान फिर बढ़ सकता है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा था। आगे ऐसा रहेगा मौसम मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल बारिश कमजोर रहेगी और अगले हफ्ते से तापमान में दोबारा बढ़ोतरी हो सकती है। सर्दी की शुरुआत अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत से ही महसूस होने लगेगी। उससे पहले सितंबर और अक्टूबर में दिन के वक्त धूप और उमस बनी रहेगी, जबकि रात के तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिलेगी।


