चंडीगढ़ मेयर चुनाव-क्रॉस वोटिंग में BJP की हरप्रीत जीतीं:16 पार्षद थे, 19 वोट मिले; पिछले चुनाव में धांधली का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था

चंडीगढ़ नगर निगम में BJP की हरप्रीत बबला नई मेयर बन गई हैं। उन्होंने क्रॉस वोटिंग के बाद 2 वोटों से चुनाव जीता। भाजपा उम्मीदवार को 19 वोट मिले। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदवार प्रेम लता को 17 वोट मिले। मेयर चुनाव में भाजपा के पास सिर्फ 16 पार्षदों का समर्थन था। वहीं, AAP के 13 और कांग्रेस के 6 के अलावा एक सांसद मनीष तिवारी समेत 20 वोट थे। AAP+कांग्रेस गठबंधन के पास पूर्ण बहुमत था। इसके बावजूद उनकी उम्मीदवार हार गई। मेयर चुनाव के नतीजे से साफ है कि यहां AAP-कांग्रेस गठबंधन के 3 वोट भाजपा के पक्ष में हुए हैं। 2024 में हुए मेयर चुनाव में धांधली हुई थी। तब चुनाव अधिकारी ने वोटों पर क्रॉस लगा दिया था, जिससे भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई थी। यह सब सीसीटीवी में कैद हुआ था। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई की और दोबारा काउंटिंग के आदेश दिए। इसके बाद AAP के कुलदीप टीटा विजयी घोषित हुए थे। सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर ‌‌कांग्रेस के बने
वहीं, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के नाम का भी ऐलान हो गया है। कांग्रेस के उम्मीदवार जसबीर सिंह बंटी को सीनियर डिप्टी मेयर चुना गया है। उन्हें कुल 19 वोट मिले। जबकि भाजपा उम्मीदवार बिमला दुबे को 17 वोट मिले। इसके अलावा कांग्रेस की तरुणा मेहता डिप्टी मेयर बनीं। उन्हें 19 वोट मिले। वहीं भाजपा के उम्मीदवार लखबीर सिंह को 17 वोट मिले। मेयर चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ में मेयर BJP का, बाकी 2 पद कांग्रेस को, AAP के हाथ खाली, चुनाव में कैसे हुआ उलटफेर, 7 सवाल-जवाब से जानिए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *