चंडीगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:पुलिस अलर्ट; बम स्क्वॉड ने सर्च ऑपरेशन चलाया, सुरक्षा बढ़ाई गई

चंडीगढ़ के सेक्टर-1 स्थित पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई और हाईकोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस, बम स्क्वायड और ऑपरेशन सेल की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया। अब तक कुछ संदिग्ध सामान नहीं मिला है, लेकिन पुलिस हर जगह तलाशी ले रही है। धमकी के बाद हाईकोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा की 2 तस्वीरें.. धमकी भरा ईमेल हाईकोर्ट रजिस्ट्रार को मिला
बताया जा रहा है कि यह धमकी भरा ईमेल हाईकोर्ट रजिस्ट्रार को मिला है। इससे पहले भी इसी तरह की धमकी मिल चुकी थी, लेकिन तब भी कुछ नहीं मिला था। फिलहाल, हाईकोर्ट आने-जाने वाले लोगों की सख्त जांच की जा रही है और सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। 22 मई को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी
बता दें कि इससे पहले भी पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को गुरुवार 22 मई को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी सुबह साढ़े 11 बजे मेल भेजकर दी गई थी। इसके तुरंत बाद कोर्ट रूम खाली करा लिए गए। वहीं, वकील भी चैंबर से बाहर निकल आए। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस की टीमें जांच के लिए पहुंची। करीब ढाई घंटे तक बम और डॉग स्क्वायड से खाली किए हाईकोर्ट परिसर की जांच कराई गई। जांच के दौरान एडवाइजरी जारी की गई थी कि अगर कहीं भी किसी को कोई संदिग्ध चीज दिखे तो उसके बारे में तुरंत सूचना दें। कोर्ट की कार्यवाही भी 2 बजे तक स्थगित कर दी गई थी। हालांकि, पूरी जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इसके बाद 2 बजे हाईकोर्ट का मुख्य गेट खोल दिया गया और सभी वकील अंदर जाते हुए नजर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *