युवाओं को ध्यान में रखते हुए और डाक सेवाओं को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में चंडीगढ़ पीजीआई में एन-जेन थीम पर आधारित नए पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन किया गया। इस पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन पीजीआई के डायरेक्टर विवेक लाल ने किया। कार्यक्रम में डाक विभाग और PGI के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान विवेक लाल ने कहा कि इंडिया पोस्ट की विश्वसनीयता और मानवीय जुड़ाव का कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने कहा कि तकनीक और तेजी भले ही बढ़ गई हो, लेकिन इंडिया पोस्ट का भरोसा और लोगों से जुड़ाव आज भी सबसे मजबूत है। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्हें यूरोप जरूरी दस्तावेज भेजने थे और सभी पत्र सही समय पर अपने पते पर पहुंच गए। यह डाक सेवाओं की जिम्मेदारी और ईमानदारी को दिखाता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस संस्था से जुड़ें और विश्वास, धैर्य और सेवा के मूल्यों को समझें। युवाओं के लिए खास तौर पर डिजाइन पीजीआई के डायरेक्टर विवेक लाल बोले यह पोस्ट ऑफिस पंजाब सर्कल का दूसरा एन-जेन पोस्ट ऑफिस है, जिसे खास तौर पर Gen Z और छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसका उद्देश्य पोस्ट ऑफिस को सिर्फ सेवा केंद्र नहीं, बल्कि इंटरएक्टिव और यूथ-फ्रेंडली स्पेस बनाना है। डाक सेवाएं (मुख्यालय) पंजाब सर्कल के निदेशक अमनप्रीत सिंह ने कहा कि डाक विभाग समय के साथ बदल रहा है, लेकिन अपनी मूल भावना नहीं छोड़ रहा।
उन्होंने कहा कि एन-जेन पोस्ट ऑफिस युवाओं की भाषा में संवाद करने की कोशिश है, ताकि पोस्ट ऑफिस उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन सके। एन-जेन पोस्ट ऑफिस की खास सुविधाएं आधुनिक इंटीरियर डिजाइन वाई-फाई की सुविधा क्यूआर कोड से डिजिटल भुगतान छात्रों को स्पीड पोस्ट पर 10 प्रतिशत की छूट पार्सल पैकिंग की सुविधा किताबों और मैगजीन के साथ मिनी लाइब्रेरी आराम से बैठने और पढ़ाई/काम करने की जगह ऑफलाइन गेम्स और टीवी की सुविधा


