चंडीगढ़ PU के रजिस्ट्रार-VC के सचिव दिल्ली रवाना:सीनेट के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मीटिंग, मौजूदा हालात से अवगत करवाएंगे

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के रजिस्ट्रार और वाइस चांसलर के सचिव दिल्ली रवाना हुए हैं। वह वहां पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान उनकी तरफ से पंजाब यूनिवर्सिटी के मौजूदा हालात और सीनेट चुनाव संबंधी रह रही कार्रवाई संबंधी बातचीत की जाएगी। यह जानकारी पंजाब यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार YP सिंह की तरफ से वीडियो बयान जारी कर दी गई है। रजिस्ट्रार YP सिंह द्वारा दी जानकारी के अनुसार उनकी यह मीटिंग पहले से ही शेड्यूल थी। उन्होंने बताया कि हमने इस संबंधी प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स को इस संबंधी अवगत करवा दिया गया है। रजिस्ट्रार ने प्रदर्शनकारियों से यूनिवर्सिटी का सुखद माहौल और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। 26 नवंबर को यूनिवर्सिटी बंद की दी गई कॉल पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ बचाओ मोर्चा की तरफ से अब 26 नवंबर 2025 को फिर पंजाब यूनिवर्सिटी को बंद कर यहां प्रदर्शन का ऐलान किया है। मोर्चा के सदस्यों का कहना है कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन की तरफ से सीनेट के चुनाव की तारीख का ऐलान करने के लिए 25 नवंबर तक का समय मांगा था। अगर इस समय तक चुनाव का ऐलान नहीं होता है तो 26 नवंबर 2025 को पंजाब यूनिवर्सिटी की सभी कक्षाएं बंद करने के साथ साथ एकेडमिक ब्लॉक में भी काम बंद किया जाएगा। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी BJP के प्रदेश कार्यालय समेत जिला कार्यालयों का भी घेराव किया जाएगा। जिसकी तारीख की घोषणा भी जल्द हाेगी। पंजाब के संगठनों के साथ स्टूडेंट ने की थी बैठक, उसमें लिए निर्णय…. सीनेट चुनाव का शेड्यूल उपराष्ट्रपति के पास भेज चुके वीसी सीनेट चुनाव का शेड्यूल यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर रेनू विज राष्ट्रपति को मंजूरी के लिए भेज चुके हैं। मोर्चा और यूनिवर्सिटी के बीच में बातचीत के लिए एक कमेटी बनी हुई है, जिसकी लगातार बैठकें हो रही हैं। इसी कमेटी की तरफ से ही मोर्चा से 25 नवंबर तक का समय मांगा गया है और लिखित में सीनेट चुनाव की तारीख के ऐलान की मांग कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *