चंडीगढ़ PU में 3 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव:27 अगस्त से नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू; आचार संहिता लागू, 11 कॉलेजों में भी होंगे इलेक्शन

चंडीगढ़ में स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी और शहर के 11 कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव 3 सितंबर को होंगे। नामांकन की प्रक्रिया 27 अगस्त को होगी। यह जानकारी पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान DSW प्रोफेसर अमित चौहान ने दी। इस बार पीयू कैंपस में कार रैली पूरी तरह से बैन कर दी गई है। साथ ही बिना स्टिकर के कोई भी गाड़ी कैंपस में प्रवेश नहीं कर पाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आचार संहिता (Code of Conduct) भी लागू कर दिया है। अब कैंपस में किसी को भी किसी प्रकार का प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल 27 अगस्त सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक नामांकन प्रक्रिया होगी। सुबह 10:35 बजे नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। दोपहर 12:00 बजे उम्मीदवारों की प्रारंभिक सूची संबंधित विभागों में प्रदर्शित की जाएगी। दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक आपत्तियाँ दर्ज की जा सकेंगी। 28 अगस्त सुबह 10:00 बजे चुनाव मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी होगी। सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। दोपहर 2:30 बजे फाइनल उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। 3 सितंबर सुबह 9:30 बजे से मतदान होगा चुनाव में उम्मीदवारों के लिए नियम उम्मीदवार की 75% उपस्थिति होना अनिवार्य है। किसी भी विषय में कंपार्टमेंट नहीं होनी चाहिए। अकादमिक बैकलॉग नहीं होना चाहिए। कांफिडेंशियल रिजल्ट भी मान्य होगा। प्रिंटिंग मटेरियल का प्रयोग नहीं किया जाएगा। वाहनों पर किसी तरह का स्टीकर या पोस्टर लगाने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई पकड़ा जाता है, तो उम्मीदवार के चुनाव पर निर्णय लिया जाएगा। सिक्योरिटी का रहेगा कड़ा इंतजाम सुरक्षा को लेकर इस बार सख़्त व्यवस्था की गई है। गर्ल्स हॉस्टल में शिफ्ट इंचार्ज के तौर पर तीन महिला अधिकारी तैनात होंगी। अलग-अलग गेटों पर सेफ्टी इंचार्ज सुपरविजन करेंगे। 60 अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया है। 400 चंडीगढ़ पुलिस कर्मी भी ड्यूटी पर रहेंगे। गर्ल्स हॉस्टल में रात 9 बजे तक प्रचार की अनुमति होगी। लड़कों के हॉस्टल में रात 10:30 बजे तक प्रचार किया जा सकेगा। सभी छात्रों को अपने पास आई-कार्ड रखना अनिवार्य होगा। कार रैली पूरी तरह से बैन रहेगी। कैंपस में किसी भी प्रकार का प्रदर्शन (प्रोटेस्ट) नहीं होगा। बाहर से कोई भी नेता आकर प्रचार नहीं कर सकेगा हम इस खबर को अपडेट कर रहे है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *