लुधियाना| चंदर नगर स्थित युवा एकता क्लब की ओर से 12 अप्रैल, शनिवार को हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह संकीर्तन दंडी स्वामी महाराज की कृपा से, पंडित राज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में होगा। आयोजन में श्री ठाकुर जी का भव्य दरबार संजाया जाएगा और श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल (सेवक सिद्ध पीठ) द्वारा संकीर्तन किया जाएगा। आयोजन के बाद अटूट लंगर भी वितरित किया जाएगा। क्लब के सदस्य योगेश गर्ग, गातिक शर्मा, कमल वालिया और विशाल सहगल ने बताया कि आयोजन को लेकर शहर की कई प्रमुख हस्तियों को विशेष निमंत्रण भेजा गया है। आमंत्रितों में लुधियाना नॉर्थ से आप विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा, आप पार्षद पुष्पिंदर बिट्टू भनोट, भाजपा नेता राशि अग्रवाल, आप नेता विजय दानव, एडीसीपी रणधीर सिंह, आप नेता गौरव बग्गा, नीरज जोशी, बॉबी शर्मा, सन्नी भनोट, दीपू घई, दीपक धीर, अमन बस्सी, अनुज मदान, अमन जैन, ऋषि जैन और संदीप पब्बी प्रमुख हैं। क्लब की ओर से सभी श्रद्धालुओं से आयोजन में पहुंचने की अपील की गई है।


