चंदाहा प्रीमियम लीग में उपविजेता बनी चंदनकियारी-11 की टीम का स्वागत

भास्कर न्यूज | चंदनकियारी चास प्रखंड के चंदाहा में आयोजित प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में चंदनकियारी-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेकेंड रनर-अप का स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता समाप्ति के बाद जब टीम चंदनकियारी लौटी तो स्थानीय लोगों द्वारा खिलाड़ियों का भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। सांसद प्रतिनिधि विनोद गोराई समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि चंदनकियारी के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। सीमित संसाधनों के बावजूद टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी इसी तरह मेहनत और अनुशासन के साथ खेलते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं खिलाड़ियों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि पहले चंदनकियारी में नियमित रूप से क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन होता था, जिससे युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता था। लेकिन पिछले कई वर्षों से खेल आयोजनों के अभाव में खिलाड़ियों का मनोबल प्रभावित हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *