चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज का 54वां महाधिवेशन:सीएम साय बोले- इसी समाज ने भारत को एक सूत्र में पिरोने वाले लौहपुरुष सरदार पटेल दिए

दुर्ग जिले में चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज का 54वां महाधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री टंक राम वर्मा और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर भी पहुंचे। इस दौरान अजय चंद्राकर ने एसीबी की कार्रवाई को लेकर कहा कि, इसमें और तेजी लाने की जरूरत है। दरअसल, दो दिवसीय सम्मेलन के अंतिम दिन रविवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गज माला से स्वागत किया गया। जिस पर उन्होंने समाज के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने सरदार वल्लभ-भाई पटेल को याद करते हुए कहा कि, यह वही समाज है, जिससे भारत को एक सूत्र में पिरोने वाले लौहपुरुष सरदार पटेल निकले। मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर छत्तीसगढ़ सरकार पूरी ईमानदारी से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के माध्यम से ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। वैज्ञानिकों के सहयोग से नई तकनीकों को किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। कोदो कुटकी अब अमीरों की थाली का हिस्सा मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा में खुलने जा रही मिलेट फैक्ट्री की जानकारी देते हुए बताया कि, पहले जो कोदो-कुटकी सिर्फ गरीब किसानों का भोजन था, अब वह अमीरों की थाली में भी जगह बना चुका है। इसलिए सरकार अब इसे और प्रमोट कर रही है। भाजपा ने पेश किया डेढ़ साल के कार्यकाल का रिकार्ड मुख्यमंत्री ने कहा कि, वे सुशासन तिहार के तहत प्रदेश के सभी 33 जिलों का दौरा कर चुके हैं। डेढ़ साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश किया गया है। जो कार्य शेष हैं, उन्हें भी जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने महतारी वंदन योजना को लेकर कहा कि, महिलाएं इस योजना के पैसे का सदुपयोग कर रही हैं, जो सुनकर बहुत सुखद लगता है। पूर्व मंत्री ने कहा- भ्रष्टाचारियों पर और तेज कार्रवाई की जरूरत लगातार चल रही एसीबी और ईओडब्ल्यू की कार्रवाई को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसमें और तेजी लाने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी छत्तीसगढ़ को लूटेगा, उस पर उनकी सरकार कार्रवाई करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *