झुंझुनूं | शहीद चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस शुक्रवार को इंदिरा नगर स्थित भगत सिंह पार्क में मनाया जाएगा। इस दौरान यूजीसी एक्ट 2026 को पूर्ण रूप से लागू करवाने के लिए आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। शहीद भगत सिंह विचार मंच के संयोजक एडवोकेट बजरंग लाल ने बताया कि शहीद भगत सिंह विचार मंच व सामजिक न्याय अधिकार मंच के तत्वावधान में सुबह 11 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि दी जाएगी।


