चंबल में रेत उत्खनन रोकने जेसीबी से खोदे गए गड्ढे:नगरा घाट पर नहीं पहुंच सकेंगे वाहन, वन विभाग–पुलिस ने रास्ता किया बंद

चंबल नदी के नगरा घाट पर वन विभाग और नगरा थाना पुलिस के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए नदी से अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन रोकने के लिए मुख्य मार्ग से नदी तक बनाए मार्ग को जेसीबी को मदद से बड़े बड़े गड्ढे कर अवरूद्ध किया गया। नगरा घाट से बड़े स्तर पर चंबल नदी से रेत का उत्खनन किया जा रहा था। मार्ग पर किए गड्ढे पोरसा तहसील के चम्बल नदी का नगरा घाट यहां से हर रोज सैकड़ों की संख्या में अवैध रेत का उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था। इस सूचना पर वन विभाग अंबाह और गेम रेंज अधिकारी व नगरा थाना पुलिस के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुख्य मार्ग से नदी तक बनाए गए माफिया के द्वारा मार्ग को अवरूद्ध किया गया। जेसीबी मशीन से मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे किए गए । ताकि रेत उत्खनन के लिए कोई भी वाहन नदी तक ना पहुंच सके। पूर्व में भी हुए गड्ढे रेत माफिया पर नकेल कसने वन विभाग और पुलिस के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए समय समय पर नदी तक पहुंचने वाले मार्ग पर जेसीबी मशीन चलाकर गड्ढे किए जाते रहे है लेकिन जैसे ही कार्रवाई शांत होती है तो रेत माफिया के लोग फिर से एक नया रास्ता बना लेता है और नदी में रेत उत्खनन शुरू कर देता है । आगे भी कार्रवाई जारी वन विभाग के एसडीओ श्याम सिंह चौहान के अनुसार चंबल नदी के नगरा घाट पर रेत उत्खनन रोकने जेसीबी मशीन से कार्रवाई करते हुए गड्ढे खोदे गए है । जिससे वाहन नदी तक नहीं पहुंचे। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *