चंबा के कांडी पुल से युवक ने छलांग लगाई:बच्चे ने देखकर शोर मचाया; वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा- जीवन से निराश हूं

चंबा जिले के सलूणी के भलेई–खैरी मार्ग पर स्थित कांडी पुल से एक युवक ने चमेरा-एक जलाशय में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम और युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए तथा जलाशय में तलाश अभियान शुरू किया गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर एक बच्चे ने कांडी पुल से युवक को जलाशय में छलांग लगाते हुए देखा। बच्चे द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसी दौरान द्रडडा पंचायत के धार गांव से लापता युवक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। वॉट्सऐप स्टेटस लिखा-जीवन से निराश हूं पुलिस व परिजनों ने मिलकर जलाशय में युवक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। प्रारंभिक जांच में जलाशय में छलांग लगाने वाले युवक की पहचान द्रडडा पंचायत के धार गांव निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने वॉट्सऐप स्टेटस में जीवन से निराश होने की बात लिखते हुए आत्महत्या करने का संकेत दिया था और अपने माता-पिता से माफी भी मांगी थी। मामले की जांच कर रही पुलिस उधर, एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि धार गांव से एक युवक के लापता होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा जलाशय में युवक की तलाश जारी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *