चंबा के भरमौर में ग्लेशियर गिरा:सामान समेत 2 पिकअप व 3 दुकानें दबी, लोगों में दहशत, रात एक बजे की घटना

हिमाचल प्रदेश के भरमौर में भारी बर्फबारी के बाद ग्लेशियर गिरने से काफी नुकसान हुआ। भरमौर की पूलन पंचायत स्थित ओट नाला में बीती रात एक बजे ग्लेशियर गिरा। इसकी चपेट में दो पिकअप गाड़ियां और तीन दुकानें आ गई। इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि दोनों गाड़ियां बीती शाम को ही भरमौर से सामान लेकर आई थीं। रात में ड्राइवरों ने ओट नाला के समीप गाड़ी पार्क की और खुद घर चले गए। देर रात ग्लेशियर गिरने से दोनों गाड़ियां सामान समेत खाई में जा गिरीं, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। ग्लेशियर की चपेट में HP-38F-7066 नंबर और HP-73-8462 नंबर पिकअप आई है। घड़लो देवी पत्नी जैहरी राम निवासी पूलन की तीन दुकानों को भी ग्लेशियर गिरने से भारी नुकसान हुआ है। घड़लों देवी की एक पिकअप भी ग्लेशियर में दबी है, जबकि दूसरी पिकअप पूलन गांव के बंटी की थी। स्थानीय प्रशासन-पुलिस घटना स्थल को रवाना स्थानीय प्रशासन घटना स्थल के लिए रवाना हो गया है। ग्लेशियर के नीचे दबी गाड़ियों की तलाश की जा रही है। स्थानीय पूलन पंचायत की प्रधान अनीता कपूर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वह स्वयं मौके की ओर रवाना हो गई हैं ताकि हालात का जायजा लिया जा सके। 50 सालों में पहली बार इतना बड़ा ग्लेशियर गिरा ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले करीब 50 वर्षों में पहली बार इतना बड़ा ग्लेशियर गिरने की घटना सामने आई है, जिससे लोग डरे व सहमे हुए हैं। बता दें कि पहले बीते 23 व 24 जनवरी को क्षेत्र में 3 से 4 फुट बर्फ गिरी। बीती रात को दो फुट से ज्यादा फ्रैश स्नोफॉल हुआ। इस दौरान ग्लेशियर गिरने की घटना पेश आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *