चंबा में जमीन घोटाले में 6 लोग पकड़े:2.24 हेक्टेयर जमीन को 6.20 हेक्टेयर दिखाया, गिरवी रखकर 4.15 करोड़ का लिया लोन

चंबा के डलहौजी में विजिलेंस ने छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया है। विजिलेंस की जांच में पता चला कि आरोपी ने 2.24 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। बाद में राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी कर इसे 6.20 हेक्टेयर कर दिया गया। इस हेराफेरी में प्रशासनिक और राजस्व अधिकारियों की भी संदिग्ध भूमिका सामने आई है। आरोपी ने सेल डीड नंबर 330 के जरिए जमीन खरीदी थी। राजस्व रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर खसरा नंबर को मिलाकर कुल 6.20 हेक्टेयर जमीन का इंतकाल अपने नाम करवा लिया। इससे सरकार को 1.56 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी का नुकसान हुआ। आरोपी के बेटे ने लिया 4.15 करोड़ का लोन मामले में एक और खुलासा हुआ है। आरोपी के बेटे ने इस संपत्ति को बैंक में गिरवी रखकर 4.15 करोड़ रुपए का लोन ले लिया। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 और 120बी के तहत मामला दर्ज हुआ है। संपत्ति हो सकती है जब्त एएसपी विजिलेंस अभिमन्यु वर्मा के मुताबिक मामले की गहन जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों की संपत्ति जब्त की जा सकती है। साथ ही दोषी अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *