चंबा में नाबालिग से रेप मामले में युवक गिरफ्तार:पेट में दर्द होने पर पहुंची अस्पताल, निकली गर्भवती, परिजनों के पूछने पर बताई घटना

हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले के चुराह में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। पेट दर्द की शिकायत पर नागरिक अस्पताल पहुंची लड़की की जांच में पता चला कि वह गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार डॉक्टरों ने जब लड़की की उम्र और वैवाहिक स्थिति की जानकारी जुटाई तो स्पष्ट हुआ कि उसकी उम्र 18 वर्ष से कम है। परिजनों द्वारा पूछताछ में लड़की ने बताया कि एक युवक ने बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने घटना को छिपाने के लिए उसे धमकाया भी था। आरोपी को घर से गिरफ्तार किया पीड़िता के परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि रिमांड अवधि के बाद आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की गहन जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *