चंबा में प्राइवेट बस पलटी, 1 महिला घायल:सिंहुंता बस स्टैंड के पास हादसा, हादसे के वक्त 10 सवारियां मौजूद थी

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भटियात क्षेत्र के समोट के पास एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर लुढ़क गई। हादसे के समय बस में करीब 10 यात्री सवार थे। जैसे ही बस सड़क से बाहर लुढ़की, यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सड़क से बाहर लुढ़कने के बाद बस झाड़ियों और पेड़ों के बीच जाकर रुक गई, जिससे एक बड़ा नुकसान होने से बच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बस गहरी खाई में गिरती तो हादसा और भी भयावह हो सकता था। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बस से बाहर निकालने में मदद की। बाद में पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा तकनीकी खराबी, चालक की लापरवाही या सड़क की स्थिति के कारण हुआ। चंबा बस हादसे के PHOTOS.. इस खबर को हम अपडेट कर रहे है..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *