चंबा में भालू के हमले में पति-पत्नी बुरी तरह जख्मी:मवेशी चराते समय हुआ हमला, मेडिकल कॉलेज रेफर; गाय की मौके पर मौत

हिमाचल के चंबा जिले के पांगी क्षेत्र में आज सुबह एक भालू ने दंपति पर हमला कर दिया। इस हमले में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी गाय की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब दंपति अपने मवेशियों को चारागाह ले जा रहे थे। माता मंदिर रोड के पास अचानक मादा भालू ने उन पर हमला कर दिया। घायल दंपति को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। क्षेत्र में भालू के हमले बढ़े ग्राम पंचायत किरयुनी के निवासियों के अनुसार, घायल दंपति नरेण सिंह और उनकी पत्नी पिंकी सुबह-सुबह अपनी गाय को चारागाह ले जा रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि इस मौसम के दौरान क्षेत्र में भालू के हमले की घटनाएं बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से इस समस्या के समाधान की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *