चंबा में मकान जलकर राख, एक कार भी जली:आसपास के दो घरों को भी आंशिक क्षति, लाखों रुपए का नुकसान

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक मकान में आग लग गई है। होली के मछेतर में सुबह 6 बजे लगी आग में एक मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आसपास के दो अन्य मकानों को भी आंशिक नुकसान हुआ है। रिहायशी मकान में लगी आग से सड़क किनारे खड़ी एक ऑल्टो कार भी जलकर राख हो गई है। आग की इस घटना में विचित्र राम का मकान पूरी तरह नष्ट हो गया और सर्दी के मौसम में परिवार से छत्त छिन गई है। आग की इस घटना में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। फायर बिग्रेड ने पाया काबू इस अग्निकांड में काका राम और बबलू राम के मकानों को भी नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों ने जैसे ही इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी, उसके कुछ देर बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग को फैलने से रोक गया है। मगर लकड़ी के बने विचित्र सिंह के मकान को नहीं बचाया जा सका। स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच कर नुकसान के आकलन में जुट गया है। भरमौर में रात 12 बजे मकान में लगी आग वहीं चंबा के ही भरमौर में भी बीती रात 12 बजे एक मकान में आग लगी। मगर दमकल कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बड़े नुकसान को टाल दिया। आग की इन दोनों घटनाओं के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *