चंबा में 10 दिन पहले पिता बने युवक की मौत:400 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; भतीजी को अस्पताल लेकर गया था

चंबा के भरमौर में कार बेकाबू होकर 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जो अपनी भतीजी को मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती करवाने के बाद घर लौट रहा था। हादसा सुनारा कुंडी रोड पर गुरुवार देर रात हुआ है। मृतक की पहचान अनु कुमार, जो गांव अंदरौंद पंचायत ब्रेही का रहने वाला है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने 10 दिन पहले ही एक बच्चे का जन्म दिया था। घर से 100 मीटर दूरी पर हादसा जानकारी अनुसार हादसा मृतक के घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुआ था। रात भर मृतक का शव खाई में पड़ा रहा और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी तक नहीं लगी। सुबह जब खच्चर वाले अपने रोजमर्रा के काम के लिए निकले और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *